March 29, 2024 3:51 pm

इंडियन कौंसिल ऑफ़ प्रेस की हुई बैठक, कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा,

upindianews

upindianews

खबर अयोध्या से इंडियन कौंसिल ऑफ़ प्रेस के तत्वावधान में  एक बैठक का आयोजन प्रदेश सचिव सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में शहर के होटल स्टार सिटी सहादतगंज अयोध्या के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता व प्रदेश सचिव सुबोध श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में कई महत्वपूर्ण तथ्यों पर बारीकियों से विचार-विमर्श किया गया। जिसमें सरकार व आम जनता के मध्य एक मजबूत कड़ी के तहत पत्रकारों की स्वयं श्रम भूमिका के समक्ष अनेक चुनौतियों के बावजूद भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में निर्भीक, निष्पक्ष व अडिग रहने आदि विषयों पर जोर दिया गया। जिसमें सभी ने एक स्वर में संगठन की मजबूती पर सहमति प्रदान की। बैठक में जिलाध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव व संगठन मंत्री राजेंद्र दूबे (राजू) को संगठन का आई कार्ड प्रदेश सचिव व वरिष्ठ उपाध्यक्ष के द्वारा दिया गया। वहीं रवि मौर्य को मंत्री पद का प्रभार और मोहम्मद खालिद को सचिव का भी प्रभार दिया गया बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव ने कहा की वह पत्रकारों  के हक लड़ाई में हर संभव मदद के लिए तैयार रहेंगे। बैठक में अखिलेश पांडेय एडवोकेट सतीश तिवारी एडवोकेट अरुण तिवारी एडवोकेट सुधाकर श्रीवास्तव राजन सिंह अशोक तिवारी एडवोकेट संदीप तिवारी के साथ दर्जनों की संख्या में इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स